- पंडित मधुसूदन शर्मण वेद विज्ञान शोध केंद्र
- पंडित मधुसूदन शर्मण
यह शोध केंद्र उन ज्ञान पिपासुओं के सहयोग के लिए स्थापित किया गया है जो वेद के विभिन्न विषयों के गूढ़ तत्वों का अध्ययन करना चाहते हैं | यह एक निशुल्क संस्था है | अन्यत्र से आने वाले शोधकर्ताओं अथवा जिज्ञासुओं के लिए नि:शुल्क अध्ययन कक्ष, चाय-पानी शौचालय एवं ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था है |
पंडित मधुसूदन शर्मणः जी के प्रकाशित ग्रंथों को एकत्र करना,उसका पुनः मुद्रण एवं अप्रकाशित ग्रंथों को उपलब्ध कर उसका मुद्रण एवं प्रकाशन करना इस शोध केंद्र का एक प्रमुख उद्देश्य है |
इस शोध केंद्र का एक उद्देश्य भारतीय भाषा ,संस्कृत, साहित्य ,हिंदू धर्म दर्शन, सनातन धर्म विज्ञान, वैदिक दर्शन, धर्मशास्त्र ,वेद के विभिन्न आयामों से जुड़े विषयों पर व्याख्यानमाला तथा विचार गोष्ठियों का आयोजन एवं पंडित मधुसूदन शर्मणः स्मृति संवाद का आयोजन करना भी है |
समय-समय पर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ विद्वदजनों का सम्मान भी करना एक उद्देश्य है |
कालांतर में शोध केंद्र को विकसित करते हुए आधुनिकता का रूप भी इंटरनेट से जोड़ कर दिया जाना है |