इंट्रोडक्शन

पंडित मधुसूदन शर्मणः वेद विज्ञान शोध केन्द्र में आप का स्वागत है





पंडित मधुसूदन शर्मणः वेद विज्ञान शोध केंद्र का परिचय

पंडित मधुसूदन शर्मण जी अपनी कड़ी मेहनत और प्राकृत प्रतिभा से संस्कृत भाषा में व्याकरण ,न्याय,साहित्य,वेदांत,दर्शन,ज्योतिषी,वर्षा,संगीत,ब्रह्म ,स्वर्ग,यज्ञ,आगम,आदिअनेक विषयों के जटिलताओं पर अधिकार प्राप्त किये | उन्होंने वेद के जटिल तत्वों की समीक्षा कर उसको सरल भाषा में उजागर किया | देश-विदेश के भिन्न-भिन्न भागों में आयोजित व्याख्यानमालाओं में उपस्थित होकरअपने व्याख्यानों से उपस्थित विद्वद्जनों को चमत्कृत एवं प्रभावित किया | उन्हीं में वेद-विद्या समुद्धारक,महामहोपदेशक ,समीक्षा चक्रवर्ती ,विद्या वाचस्पति आदि है |
पंडित मधुसूदन शर्मण जी के वैदिक विज्ञान के प्रकाश को अंधकार में विलुप्त नहीं होने देने एवं उनके ज्ञान तथा स्मृति को प्रकाशमान बनाए रखने के उद्देश्य से मेरा एक छोटा सा प्रयास है "पंडित मधुसूदन शर्मा वेद विज्ञान शोध केंद्र "की स्थापना | इस शोध केंद्र की स्थापना विक्रम संवत 2073 भाद्रकृष्ण अष्टमी (25 अगस्त 2016) को पंडित जी के 150 में जन्म जयंती के दिन किया गया |

Read More...
मिशन विज़न

हमारा मिशन और विज़न

हमारा मिशन

पंडित मधुसूदन शर्मण जी के प्रकाशित ग्रंथों को एकत्र करना,उसका पुनः मुद्रण एवं अप्रकाशित ग्रंथों को उपलब्ध कर उसका मुद्रण एवं प्रकाशन करना इस शोध केंद्र का एक प्रमुख उद्देश्य है | इस शोध केंद्र का एक उद्देश्य भारतीय भाषा ,संस्कृत, साहित्य ,हिंदू धर्म दर्शन, सनातन धर्म विज्ञान, वैदिक दर्शन, धर्मशास्त्र ,वेद के विभिन्न आयामों से जुड़े विषयों पर व्याख्यानमाला तथा विचार गोष्ठियों का आयोजन एवं पंडित मधुसूदन शर्मण स्मृति संवाद का आयोजन करना भी है | समय-समय पर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ विद्वदजनों का सम्मान भी करना एक उद्देश्य है |

Read More...

हमारा विज़न

यह शोध केंद्र उन ज्ञान पिपासुओं के सहयोग के लिए स्थापित किया गया है जो वेद के विभिन्न विषयों के गूढ़ तत्वों का अध्ययन करना चाहते हैं | यह एक निशुल्क संस्था है | अन्यत्र से आने वाले शोधकर्ताओं अथवा जिज्ञासुओं के लिए नि:शुल्क अध्ययन कक्ष,भोजन , चाय-पानी, शौचालय एवं ठहरने के लिए कमरों की व्यवस्था समय-समय पर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ विद्वदजनों का सम्मान भी करना एक उद्देश्य है | कालांतर में शोध केंद्र को विकसित करते हुए आधुनिकता का रूप भी इंटरनेट से जोड़ कर दिया जाना है |

Read More...
न्यूज़

न्यूज़ और इवेंट्स

पंडित मधुसूदन शर्मण(ओझा जी )

की कुछ प्रमुख रचनाएँ



View More
गैलरी

हमारा पिक्चर गैलरी

View More


+91-8084433129

info@vedvigayn